IBN7 IBN7

[+] 28 और खबरें

यंगस्टरों में सिरदर्द की एक वजह है संगीत!

  • एजेंसियां
Posted on Feb 09, 2010 at 04:33pm IST | Updated Feb 09, 2010 at 05:02pm IST

Email
Print

लंदन। आजकल के यंगस्टर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं और आम धारणा है कि यंगस्टरों में सिरदर्द की एक वजह यह भी है लेकिन वास्तव में ऐसा है नहीं। एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि संगीत की वजह से यंगस्टरों में सिरदर्द हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने सिरदर्द और संगीत सुनने की अवधि के बीच एक संबंध देखा है। शोधकर्ताओं ने 1,025 यंगस्टरों पर अध्ययन किया। इस अध्ययन में कम्प्यूटर गेम्स खेलने, मोबाइल फोन के इस्तेमाल या टेलीविजन देखने और सिरदर्द या माइग्रेन के बीच कोई संबंध नहीं देखा गया।

यद्यपि प्रतिदिन एक या दो घंटे तक संगीत सुनने और सिरदर्द के बीच संबंध देखा गया। जर्मनी में म्यूनिख की लडविग-मैक्सीमिलिएंस-युनीवर्सिटी की अध्ययनकर्ता मिल्डी-बुश ने शोधकर्ताओं के एक दल के साथ यह अध्ययन किया। अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संपर्क में रखकर उनमें अलग-अलग तरह से सिरदर्द को जांचा गया।

बुश ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल का स्वास्थ्य पर गहरा और विपरीत प्रभाव देखा गया। इससे मोटापा या नियमित रूप से व्यायाम न करने जैसी समस्या आई और थकान, तनाव, एकाग्रता में परेशानी, निद्रा में कमी जैसे लक्षण देखे गए।

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में 489 ऐसे किशोरों को शामिल किया जिनमें सिरदर्द की समस्या थी और 536 ऐसे किशोर थे जिनमें यह परेशानी नहीं थी।

जब किशोरों के दोनों समूहों की तुलना की गई तो उनमें टेलीविजन देखने, इलेक्ट्रॉनिक गेम खेलने, मोबाइल फोन या कम्प्यूटर के इस्तेमाल से जुड़ी कोई परेशानी नहीं देखी गई।

यद्यपि प्रतिदिन सुने जाने वाले संगीत और सिरदर्द के बीच संबंध देखा गया। बुश के मुताबिक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि सिरदर्द का कारण संगीत सुनने की आदत थी या यह दर्द स्वयं चिकित्सा द्वारा आराम प्राप्त करने की कोशिश का परिणाम था।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
देखें: शेवरले की नई कार बीट की टेस्ट ड्राइव
अगली खबर
अब कभी भारत नहीं लौटेंगे साइबेरियाई बगुले!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
फैशन का समा!
10:48 AM, Feb 07, 2012
Photogallery
स्पेन फैशन वीक
08:22 AM, Feb 03, 2012
Photogallery
कूल गैजेट्स!
08:37 AM, Feb 02, 2012
Photogallery
पेटा के समर्थन में
09:02 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फैशन का जलवा
08:24 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फ्रांस फैशन शो
08:11 AM, Jan 30, 2012

देखें: साओ पोलो में मस्ती करती हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगी

12 सितंबर को ब्राजील में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी शुरु हो गई है। चुनी गई सुंदरिया साओ पोलो पहुंच रही हैं। ब्राजील में उनका जोरदार स्‍वागत हो रहा है। 08:46 AM, Sep 07, 2011

देखें: लक्मे फैशन वीक में मॉडलों का जलवा

मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अनीता डोंगरा के कलेक्शन दिखाती हुई मॉडल 11:55 AM, Sep 20, 2010

नींद के लिए फायदेमंद है एरोबिक्स!

जो लोग नियमित तौर पर एरोबिक्स का अभ्यास करते हैं उनकी नींद, मनोदशा और यहां तक की जीवनशक्ति सुधर जाती है। 14:54 PM, Sep 16, 2010
IBN7