IBN7 IBN7

[+] 51 और खबरें

वीरान है वो दिल जिसमें मुमताज नहीं

Posted on Sep 01, 2008 at 08:42pm IST | Updated Sep 01, 2008 at 09:32pm IST

आगरा। कहा जाता है कि वीरान है वो दिल जिसमें मुमताज नहीं। जी हां, शाहजहां से मुहब्बत में मुमताज ने वो मुकाम हासिल कर लिया कि मुहब्बत का कोई फसाना उसका नाम लिए बिना पूरा नहीं होता।

उस बादशाह के बारे में क्या कहें, जिसे अपनी सल्तनत के लिए कम, दुनिया को मुहब्बत की शानदार निशानी देने के लिए ज्यादा याद किया जाता है।

मुमताज़ महल यानी अर्जुमंद बानो बेगम अप्रैल 1593 में आगरा में पैदा हुईं। उनके पिता अब्दुल हसन आसफ खान, नूरजहां के भाई थे। नूरजहां यानी जहांगीर की बेहद ताकतवर बेगम।




कहा जाता है कि पहली बार अर्जुमंद को शहजादे खुर्रम ने नौरोज के मौके पर देखा और अपना दिल दे बैठे।

वक्त आया और सन 1612 में एक दिन अर्जुमंद बानो का निकाह खुर्रम से हो गया। तब वो 19 साल की थीं। अर्जुमंद को शाहजहां ने मुमताज महल का नाम दिया।

मुमताज शाहजहां की तीसरी बीवी जरूर थीं, पर वो उनका पहला प्यार थीं। इसलिए जल्द ही वो उनकी पसंदीदा पत्नी बन गईं।

शाहजहां को मुमताज से एक पल की दूरी भी बर्दाश्त नहीं होती थी। मुमताज भी हमेशा साथ रहना चाहती थीं। वो दरबारी मसलों में भी शाहजहां को मशविरा देती थीं। बादशाह को मुमताज पर इतना यकीन था कि उसने उन्हें शाही मुहर भी दे रखी थी।

मुमताज इस बीच बादशाह की 13 औलादों की मां बनीं जिनमें से 7 की कम उम्र में ही मौत हो गई। बादशाह जब सैनिक अभियानों पर जाता था, तो मुमताज उनके साथ हुआ करती थीं।

ऐसा ही एक अभियान था बुरहानपुर का। तब वो बादशाह के 14वें बच्चे की मां बनने वाली थीं। 17 जून 1631 को उन्होंने चौदहवीं संतान गौहारा बेगम को जन्म दिया और इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई।

कहा जाता है कि मरने से कुछ वक्त पहले मुमताज ने शाहजहां से वादा लिया कि वो उनकी याद में ऐसी इमारत खड़ी करें जो पूरी दुनिया में सबसे बेहतर हो। दुनिया जानती है कि शाहजहां ने अपना वादा पूरा किया।

मुमताज और शाहजहां की बेपनाह मोहब्बत की निशानी ताज प्यार करने वालों के लिए किसी इबादतगाह से कम नहीं।

वक्त के थपेड़े इस शाहकार को हिला न सके। हर दौर के आशिकों की एक ही ख्वाहिश होती है कि वो एक बार ताज के सामने अपनी मुहब्बत का इजहार करें, कभी न बिछड़ने की कसम खाएं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Taj, Mahal, Agra, Tajmahal Nahin Mummy Mahal



पिछली खबर
जैनाबाद बाग में मुमताज ने ली आखिरी सांस
अगली खबर
फेफड़ों की बीमारी का इलाज वियाग्रा से!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
एक और सस्ता टैबलेट
17:10 PM, May 21, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012
Photogallery
केट अपटोन
09:12 AM, May 17, 2012
Photogallery
कैमरा फोन का बाप!
14:06 PM, May 16, 2012
Photogallery
मिरांडा केर
09:25 AM, May 16, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012

तस्वीरों में: अर्थ को बचाने उतरी ये हरी-भरी हसीना

पूर्व 'मिस अर्थ फिलीपींस' सैंड्रा सीफर्ट अपनी हरी-भरी अदाओं के साथ। सैंड्रा ने अपने पूरे शरीर पर पृथ्वी के महासागर-महाद्वीप को पेंट कराया हुआ है। 11:17 AM, Apr 27, 2012
IBN7