भोपाल। हॉकी विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त देने वाली भारतीय टीम को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई देते हुए ऐलान किया है कि विश्व कप के दौरान हर गोल पर खिलाड़ी को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
विश्व कप के पहले मुकाबले में रविवार की रात को भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से शिकस्त दी है। चौहान ने इस जीत पर पूरी टीम को बधाई दी है। साथ ही आगामी मुकाबलों में हर एक गोल पर एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।
More on: hocky world cup, india, shivbraj singh chauhan, hockey world cup-2010








कमेंट्स
0