नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी शिवेंद्र सिंह को पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को जानबूझकर धक्का मारने के आरोप में विश्व कप के तीन मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है।
एफआईएच के संचार प्रबंधक अजेन मेजर ने बताया कि एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को धक्का मारने के लिए शिवेंद्र को तीन मैचों से बाहर कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए स्वतंत्र है। उल्लेखनीय है कि शिवेंद्र ने 28 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पहला गोल दागा था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से पराजित किया था।
More on: Hockey, Shivendra, ban, hockey world cup-2010








कमेंट्स
0