IBN7 IBN7

[+] 16 और खबरें

नेता बने जयसूर्या पर रणतुंगा ने साधा निशाना

  • एजेंसियां
Posted on Mar 02, 2010 at 12:40pm IST | Updated Mar 02, 2010 at 01:43pm IST

Email
Print

कोलंबो। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का राजनीति में कदम रखने का फैसला उनके पुराने साथी अर्जुन रणतुंगा को रास नहीं आया है। रणतुंगा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के साथ राजनीति करने के फैसले पर जयसूर्या को आड़े-हाथों लिया है।

जयसूर्या आठ अप्रैल को होने वाले संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की फ्रीडम एलायंस पार्टी से चुनान लड़ेंगे। वह अपनी सियासी किस्मत अपने गृह नगर मटारा से आजमाएंगे। जयसूर्या ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह क्रिकेट में बने रहकर ही राजनीति करेंगे। वह टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं जबकि एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 क्रिकेट में सक्रिय हैं।

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मिरर' के अनुसार रणतुंगा ने कहा, "जयसूर्या का करियर ढलान पर है। संन्यास से पहले राजनीति में कदम रखने के उनके फैसले से एक खराब चलन शुरू हुआ है। जिन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिलती, तो इसके लिए वे सत्ताधारी दल के साथ जाकर राजनीतिक मंच का इस्तेमाल करने लगते हैं।"

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1996 का विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान रणतुंगा थे और उस टीम में जयसूर्या एक अहम खिलाड़ी थे। जयसूर्या के विस्फोटक बल्लेबाजी का दौर रणतुंगा के समय ही शुरू हुआ था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रणतुंगा भी राजनीति में आए।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
मातेराजी से माफी मांगने से मरना अच्छा: जिदान
अगली खबर
अकमल और आफरीदी पर गिर सकती है गाज

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7