IBN7 IBN7

[+] 16 और खबरें

सचिन ने कहा, भारत रत्न पाना कौन नहीं चाहता!

Posted on Mar 02, 2010 at 02:33pm IST | Updated Mar 02, 2010 at 02:40pm IST

Email
Print

मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने खुद को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर पहली बार सार्वजनिक टिप्पणी करते हुए कहा है कि भारत रत्न बनना गौरवपूर्ण उपलब्धि है। जिन लोगों को ये अवॉर्ड अब तक मिला है वो मेरे ही नहीं, बल्कि देश के हीरो हैं। कौन नहीं चाहेगी कि उस लिस्ट में उसका भी नाम हो। हर भारतीय चाहता है कि उसे भारत रत्न मिले। लेकिन मेरा ध्यान इस समय अपने खेल पर हैं। अवॉर्ड अगर मिलना होगा तो मिल जाएगा।

सचिन ने अपनी सर डॉन ब्रैडमैन से तुलना पर कहा कि उनसे तुलना नहीं की जानी चाहिए। मेरा ख्वाब सिर्फ अपने देश के लिए खेलना भर था। अपने हालिया रिकॉर्ड पर सचिन ने कहा कि जब भारत जीतता है तो मुझे हमेशा खुशी होती है। स्वाभाविक रूप से जब आप कुछ हासिल करते हैं तो आपको संतोष होता है। हालिया रिकॉर्ड भी बहुत संतोषजनक रहा। ये मेरा नहीं बल्कि भारत का रिकॉर्ड है।

हॉकी विश्वकप के बारे में सचिन ने कहा कि मैं भी हॉकी का फैन हूं और जब भारत खेलता है तो मैं थोड़ा नर्वस हो जाता हूं। मैं हॉकी का एक्सपर्ट तो नहीं हूं लेकिन एक बड़ा फैन जरूर हूं। सचिन ने कहा कि एक एनजीओ का ब्रांड एंबेसडर बनने की प्रेरणा उन्हें उनकी बेटी से मिली। उनकी बेटी ने अपने दोस्तों से अपने जन्मदिन पर गिफ्ट के बदले नकद पैसे मांगे ताकि वह गरीब बच्चों की मदद के लिए पैसे जुटा सके।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
अकमल और आफरीदी पर गिर सकती है गाज
अगली खबर
आईसीसी के अगले उपाध्यक्ष होंगे जॉन हावर्ड!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7