दुबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन हावर्ड का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का अगला उपाध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। मंगलवार को दुबई स्थित आईसीसी मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने हावर्ड का नाम अगले उपाध्यक्ष के तौर पर प्रस्तावित किया।
इस प्रस्तावना पर अप्रैल में दुबई में ही होने वाली आईसीसी की कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा होगी और फिर जून-जुलाई में होने वाले सदस्य देशों के वार्षिक अधिवेशन के दौरान इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
आईसीसी के रोटेशन प्रणाली के तहत कोई भी ऑस्ट्रेलियाई उम्मीदवार 2012 से पहले आईसीसी का अध्यक्ष नहीं बन सकता, यही कारण है कि हावर्ड का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया है।
हावर्ड को क्रिकेट का बड़ा प्रशंसक माना जाता है। वर्षों तक ऑस्ट्रेलियाई राजनीति में सक्रिय रहने के बाद हावर्ड ने खुद ही खेल प्रशासन में अपना योगदान देने का फैसला किया है।








कमेंट्स
0