IBN7 IBN7

[+] 16 और खबरें

सजा से मुझे गहरा झटका लगा हैः शिवेन्द्र

Posted on Mar 02, 2010 at 03:58pm IST | Updated Mar 03, 2010 at 04:14pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। हॉकी विश्वकप के दो मैचों के लिए प्रतिबंधित किए गए भारतीय स्ट्राइकर शिवेन्द्र सिंह ने उन्हें मिली सजा पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए आज कहा कि उन्हें इससे गहरा झटका लगा है।

शिवेन्द्र ने कहा कि इस सजा से मुझे गहरा झटका लगा है। मैं उम्मीद कर रहा था कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की जूरी वीडियो फुटेज देखने के बाद मुझ पर लगे तीन मैचों का प्रतिबंध हटा देगी। क्योंकि मैंने जानबूझकर कुछ नहीं किया था यह दुर्घटनावश हो गया था। लेकिन अब मेरे पास एफआईएच के फैसले का स्वीकार करने के अलावा कोई चारा नहीं है।

उल्लेखनीय है कि शिवेन्द्र को पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप के मैच में अपनी स्टिक से विपक्षी खिलाड़ी फरीद अहमद को चोट पहुंचाने के आरोप में टूर्नामेंट डॉयरेक्टर ने तीन मैचों के लिए प्रतिबंधित किया गया था। लेकिन भारत की अपील पर एफआईएच की जूरी ने यह सजा घटाकर दो मैच कर दी।

शिवेन्द्र ने कहा कि मेरे खिलाफ किसी ने शिकायत नहीं की थी। उस रात को जो कुछ हुआ वह सबके सामने है। असल में उस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने मुझे धक्का दिया था। लेकिन आश्चर्य की बात है कि सजा मुझे मिली। यह पूछने पर कि उनके अगले दो मैचों में नहीं खेल पाने के कारण भारतीय टीम के प्रदर्शन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

शिवेन्द्र ने कहा कि मेरी अनुपस्थिति में टीम के अन्य फारवर्ड खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव रहेगा। लेकिन वे अगले दो मैचों में मेरी भरपाई करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

(एजेंसी की जानकारी के साथ)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Hockey, Shivendra, Speak, hockey world cup-2010



पिछली खबर
आईसीसी के अगले उपाध्यक्ष होंगे जॉन हावर्ड!
अगली खबर
IPL से पहले पूरी तरह फिट हो जाउंगा: युवराज

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7