IBN7 IBN7

[+] 18 और खबरें

IPL से पहले पूरी तरह फिट हो जाउंगा: युवराज

  • एजेंसियां
Posted on Mar 02, 2010 at 05:52pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। बंगलादेश दौरे पर टेस्ट श्रृंखला के दौरान बाएं हाथ की कलाई में चोट के कारण क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे धुरंधर हरफनमौला युवराज सिंह ने आईपीएल टूर्नामेंट तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद जताई है।

युवराज ने क्रिकइंफो से कहा कि मैं अगले तीन दिनों में बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दूंगा। मेरी चोट को पांच हफ्ते हो चुके हैं और मुझे अपनी टीम के पहले मैच तक पूरी तरह फिट हो जाना चाहिए। उनकी टीम किंग्स इलेवन पंजाब अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों के कारण परेशान है। युवराज के अलावा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली और हरफनमौला इरफान पठान का भी 12 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के तीसरे संस्करण में खेलना संदिग्ध है।

लेकिन युवराज के खेलने की संभावना से टीम का मनोबल निश्चित रूप से ऊंचा होगा। बाएं हाथ के इस धुरंधर बल्लेबाज को आईपीएल-3 में अपनी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि आईपीएल के पहले संस्करण में हम सेमीफाइनल में पहुंचे थे क्योंकि तब हमारे सभी प्रमुख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अगर इस बार भी ऐसा ही हुआ तो हमारे पास अंतिम चार में पहुंचने का मौका रहेगा। युवराज ने कहा कि हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने में अभी समय है और मुझे उम्मीद है कि टीम के पहले मैच तक सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट हो जाएंगे।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
सजा से मुझे गहरा झटका लगा हैः शिवेन्द्र
अगली खबर
मैं भारतीय हॉकी टीम का प्रशंसक हूं: सचिन

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7