मुंबई। भारतीय हॉकी टीम ने विश्वकप के अपने पहले मैच में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी अपना मुरीद बना लिया है।
सचिन ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं कोई हॉकी विशेषज्ञ नहीं हूं लेकिन मैं अन्य लोगों की तरह ही भारतीय हॉकी टीम का प्रशंसक हूं। टीम चाहे कैसा भी प्रदर्शन करे मेरी शुभकामनाएं हमेशा उसके साथ बनी रहेंगी। भारत ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में चल रहे हॉकी विश्वकप में अपने पहले ही मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-1 से रौंदकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
सचिन ने उम्मीद जताई कि टूर्नामेंट के बाकी मैचों में भी टीम इंडिया अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखेगी। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि वह हर स्थिति में टीम का समर्थन करेंगे।
मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि हर भारतीय की ओर से मैं कहना चाहता हूं कि हम हमेशा हॉकी टीम के साथ हैं। टीम के प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव आता रहता है लेकिन उसके लिए हमारा समर्थन हमेशा जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब टीम कठिन दौर से गुजर रही होती है उस समय उसे अधिक समर्थन की जरूरत होती है। हम ऐसे समय में भी टीम को अपना समर्थन देंगे।
More on: Sachin, Hockey, Team, hockey world cup-2010








कमेंट्स
0