नई दिल्ली। इंग्लैंड की टीम ने मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए हीरो होंडा हॉकी विश्व कप में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने नेशनल स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 6-4 से हराया।
अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने रविवार को आस्ट्रेलिया को हराया था। इस जीत ने इंग्लैंड को पूल-बी की तालिका में 6 अंकों के साथ सबसे ऊपर पहुंचा दिया है।
इंग्लैंड के लिए रिचर्ड मेंटाल (15वें और 57वें), रॉब मूर (23वें), एश्लौकसन (47वें), स्थानापन्न खिलाड़ी निक काटलिन (50वें) और, इयान मैके ने (51वें) मिनट में गोल किया।
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्विन हारपर ने 10वें और 53वें मिनट में गोल ठोका। इसके अलावा नौरिस जोंस ने 25वें तथा थार्टन मैक्डेड ने 67वें मिनट में गोल किया। दक्षिण अफ्रीका की यह लगातार दूसरी हार है। उसे पहले मैच में स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।
More on: England, Defeat, South Africa, hockey world cup-2010








कमेंट्स
0