नई दिल्ली। भारत ने हॉकी विश्वकप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराकर जो उम्मीदें जगाई थीं उसे गत दो बार के उपविजेता ऑस्ट्रेलिया ने आज जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर 5-2 से तोड़ दिया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने पहले मैच में इंग्लैंड से मिली हार के बाद जख्मी शेर की तरह भारतीय टीम पर टूट पडी और पहले हॉफ में 3-1 की बढ़त बनाकर उसने भारत को मुकाबले से बाहर कर दिया। भारत पाकिस्तान को हराने के बाद अपने स्ट्राइकर शिवेन्द्र सिंह को दो मैचों के लिए प्रतिबंधित किए जाने के एफआईएच के फैसले से नहीं उबर सका और उसके खिलाड़ी शिवेन्द्र की अनुपस्थिति में प्रेरणादाई प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।
भारत इस हार के साथ विश्वकप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात मुकाबलों में से अब पांच हार चुका है और वह पिछले 32 वर्षों से विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई मैच न जीत पाने का गतिरोध नहीं तोड़ सका।
More on: India, Australia, Hockey, hockey world cup-2010








कमेंट्स
0