बैंगलोर। बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन के खिलाफ कर्नाटक के दो जिलों में हुए दंगों के सिलसिले में बैंगलोर में मामला दर्ज किया गया है।
बैंगलोर के इंटेलिजेंस विंग में तस्लीमा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें तस्लीमा को परोक्ष रूप से दंगों का जिम्मेदार बताया गया है।
तस्लीमा नसरीन के कथित बुर्का विरोधी लेख के बाद शिमोगा में सोमवार को भड़की हिंसा के बाद हालत सामान्य हो गए हैं। हालांकि, कर्नाटक के मंगलोर में अब भी तनाव बना हुआ है।
रविवार को कन्नड प्रभा नाम के अखबार में तस्लीमा नसरीन का अनुवादित लेख छपा था जिसमे ये लिखा गया कि पैगम्बर मोहम्मद साहब बुर्के के विरोधी थे हालांकि तसलीमा ने ऐसा कोई लेख लिखने से ही इनकार किया है।
More on: taslima nasreen, controversy, article








कमेंट्स
0