मनीला। फिलीपींस में एक छह साल की बच्ची ने अपने छोटे भाई को आग में जलने से बचाने के लिये खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में भाई तो बच गया लेकिन बच्ची गंभीर रूप से जल गई।
स्थानीय समाचारपत्र के अनुसार जिस वक्त घर में लगी उस वक्त आग वर्जीनिया रोजो नामक यह बच्ची सो रही थी। रोजो ने अपने चार महीने के भाई जोरेन को आग से घिरा पाकर आग की परवाह नहीं करते हुये उसे गोद में उठा लिया। उस वक्त आग की लपटें रोजो के चेहरे को छू रही थीं। इस घटना में रोजो का भाई तो बच गया लेकिन उसका चेहरा और हाथ आग से काफी जल गये।
हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन अधिकारियों ने बताया कि संभवत: जलती हुई सिगरेट से लकड़ी के घर में आग लगी होगी।








कमेंट्स
0