नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे हॉकी वर्ल्ड कप का मैच देखने के लिए अगर आपने ई-टिकट खरीदा है तो हो सकता है आप मैच न देख सकें। क्योंकि मुमकिन है कि आपका टिकट पहले ही ब्लैक कर दिया गया हो।
आईबीएन 7 ने बताया था कि किस तरह हॉकी वर्ल्ड कप में खुले आम टिकट की कालाबाजारी की गई।
आखिर किन लोगों के थे वो टिकट जिनके टिकट खुलेआम ब्लैक कर दिए गए। ज्वैलरी डिजाइनर कवलीन, अपनी सहेली साहेबा और कुछ दोस्तों के साथ हॉकी वर्ल्ड कप देखना चाहती थी।
कवलीन और उसके दोस्तों का टिकट किसी और ने कैसे खरीद लिया जबकि उन्होंने इंटरनेट पर 500 रुपए वाले 11 टिकट बुक कराए थे। उन्होंने क्रेडिट कार्ड से पैसे का पूरा भगुतान भी किया था।
कुछ ऐसा ही बीए में पढने वाली मोहिता के साथ हुआ। मोहिता ने भी ई-टिकट खरीदा था। लेकिन मोहिता का भी टिकट ब्लैक हो गया।
हॉकी का वर्ल्ड कप शुरू होने के पहले ऐसे कई लोग थे जिन्होंने मैच देखने के लिए इंटरनेट के जरिए टिकट बुक कराया था लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। जाहिर-सी बात है ई-टिकट बेचने की जिन पर जिम्मेदारी है उन्होंने दलालों के साथ मिलकर ई-टिकटों को ब्लैक कर दिया।
More on: Hockey, Ticket, Black marketing, hockey world cup-2010








कमेंट्स
1