नई दिल्ली। हॉकी विश्व कप में रविवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले गए पूल ए के एक मुकाबले में अर्जेटीना ने न्यूजीलैण्ड को 1-0 से हराकर अंक तालिका में अपना खाता खोला।
दोनों टीमें मध्यांतर तक कोई गोल नहीं कर सकीं थी लेकिन मध्यांतर के बाद अर्जेटीना के फैकुंडो काल्लियोनी ने मैच का पहला गोल दागा।
मैच के 32वें मिनट में न्यूजीलैण्ड के रेयान अर्चिबाल्ड को पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करने का मौका मिला लेकिन वह चूक गए।
More on: Argentina, Defat, New zealand, hockey world cup-2010








कमेंट्स
0