IBN7 IBN7

[+] 18 और खबरें

परगट ने दीपक, संदीप के चयन पर सवाल उठाए

  • एजेंसियां
Posted on Mar 07, 2010 at 09:53pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने हॉकी विश्व कप के लिए फॉरवर्ड दीपक ठाकुर और ड्रैग-फ्लिकर संदीप सिंह के चयन पर सवाल उठाया है।

उन्होंने शनिवार को कहा कि चयनकर्ताओं की कुछ विश्वसनीयता होती है। मैं सोचता हूं कि दीपक और संदीप जैसे खिलाड़ियों के चयन से उन्होंने अपनी विश्वसनीयता खो दी है।

परगट ने कहा कि दीपक में पूरी तरह से फिटनेस की कमी है जबकि संदीप एक अच्छा रक्षक नहीं है। उसके साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वह ड्रैग फ्लिक कर सकता है लेकिन विश्व कप में उसने ज्यादा ऊंचाई से ड्रैग फ्लिक किए जिससे वह गोलकीपर को छकाने में नाकामयाब रहा।

उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए सिर्फ चयनकर्ताओं को ही जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि उनके पास योग्य खिलाड़ियों की लंबी सूची नहीं है। उन्हें 20-30 खिलाड़ियों में से टीम चुननी होती है। वैसे भी हमारे लड़कों का आधार कमजोर होता है, इसलिए जमीनी स्तर पर बेहतर प्रशिक्षकों की जरूरत है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
अर्जेटीना ने न्यूजीलैण्ड को 1-0 से हराया
अगली खबर
आखिरकार मैदान पर लौटा गोल्फ का टाइगर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7