मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के नियम तोड़ने के आरोप में एक साल के प्रतिबंध के खिलाफ हरफनमौला रवींद्र जडेजा की अपील कल खारिज हो गई और इसके साथ ही आईपीएल के तीसरे सत्र में खेलने की जडेजा की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं।
आईपीएल के उपाध्यक्ष निरंजन शाह ने बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर से जडेजा पर लगा प्रतिबंध हटाने की अपील की। बताया जाता है कि मनोहर ने इस अपील को नामंजूर कर दिया। आईपीएल अध्यक्ष और आयुक्त ललित मोदी ने हाल ही में कहा था कि जडेजा का मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं और मनोहर ही इस संबंध में अंतिम निर्णय लेंगे।
आईपीएल के एक अधिकारी ने कहा कि अनुचित परंपरा शुरू नहीं होने देना चाहते हैं इसलिए उन्होंने अपील खारिज कर दी है। अब जडेजा आईपीएल-3 में नहीं खेल पाएंगे। जडेजा पर आरोप है कि उन्होंने स्पर्धा में राजस्थान की टीम से अनुबंध होने के बावजूद दूसरी टीमों से मोल भाव की कोशिश की थी।








कमेंट्स
0