वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जॉन रीड ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के कुछ खिलाड़ियों को 'इडिट्स' (मूर्ख) का दर्जा दिया है।
समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक रीड का यह बयान नेपियर में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के बाद आया है। उस मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल जानसन ने मेजबान टीम के सदस्य स्कॉट स्टायरिश के सीने पर सिर से प्रहार किया था।
रीड का मानना है कि कंगारू टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी हरकतों पर रोक लगाया जाना जरूरी है। बकौल रीड आमतौर पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अनुशासन के दायरे में रहते हैं लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो सचमुच 'इडियट्स' हैं।
रीड ने कहा कि हार-जीत अपनी जगह है लेकिन किसी मैच को खेल भावना के साथ खेलना अलग बात है। बकौल रीड खेल भावना को बनाए रखना बेहद जरूरी है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के कुछ सदस्य अक्सर इस दायरे को लांघ जाते हैं।








कमेंट्स
0