नई दिल्ली। लगातार चार मैच जीतकर खिताब का प्रबल दावेदार बन चुके यूरोपीय चैंपियन इंग्लैंड शनिवार को भारत के खिलाफ 3-2 की जीत के साथ विश्व कप में अपने 150 गोल पूरे कर लिए हैं।
इंग्लैंड ने मौजूदा स्पर्धा में चार मैचों में 17 गोल किए हैं और उसके गोलों की संख्या अब 151 पहुंच चुकी है। इंग्लैंड इस तरह विश्व कप में 150 गोल पूरे करने वाला छठा देश बन गया है। इंग्लैंड ने भारत को हराने के साथ ही उसके खिलाफ विश्व कप में पिछले 16 सालों का अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखा है।
भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप में अबतक सात बार मुकाबला हो चुका है जिसमें भारत तीन बार जीता है और तीन बार जीत इंग्लैंड के हाथ लगी है।
इंग्लैंड ने भारत से विश्व कप में पिछले तीन मुकाबलों में 2002, 2006 और 2010 में 3-2 के एक समान अंतर से जीत हासिल की है। भारत की इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में आखिरी जीत 1994 के स्पर्धा में थी। जिसमें भारत ने पांचवें से छठे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड को 1-0 से पराजित किया था।
इंग्लैंड पिछले विश्व कप से मौजूदा विश्व कप तक लगातार सात मैच जीत चुका है। इंग्लैंड की विश्व कप में आखिरी पराजय 11 सितम्बर 2006 को थी जब वह हॉलैंड से 3-4 से हारा था।
More on: Hockey, England, Goals, hockey world cup-2010








कमेंट्स
0