चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा है कि 12 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल थ्री में उनकी टीम का मुख्य अस्त्र बल्लेबाजी होगी और टीम अपने इस अस्त्र के दम पर खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी।
धोनी ने आज यहां कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम इस साल भारत में आयोजित हो रहे आईपीएल का खिताब जीत सकते हैं। उन्होंने साथ ही टीम की गेंदबाजी आक्रमण कमजोर होने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि गेंदबाजी कोई समस्या नहीं है, जरूरत है बस हमें अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलने की। हमारे पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो हमारे प्रमुख गेंदबाजों की अनुपस्थिति में अच्छी गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं।
धोनी ने साथ ही कहा कि बल्लेबाजी हमारा मुख्य अस्त्र है। हमें बेहतरीन गेंदबाजी विकल्प के साथ मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ एकादश उतारना होगा। अगर हमारा कोई मुख्य गेंदबाज फार्म से जूझ रहा होगा तो हमारे वैकल्पिक गेंदबाज उसकी भरपाई कर सकते हैं।
टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के एंड्रयू फ्लिंटाफ की जगह टीम में शामिल गिए गए आलराउंडर जस्टिन के लिए उपयोगी गेंदबाज साबित हो सकते हैं। वहीं न्यूजीलैंड के आलराउंडर जैकब ओरम की उपलब्धता उनके चोट के ठीक होने पर निर्भर करती है।
उन्होंने कहा कि बड़ी हिट लगाने की क्षमता लगाने वाले कैंप हमारी टीम का अच्छा अस्त्र साबित हो सकते हैं। हमारे पास इसके अलावा भी कई विकल्प मौजूद हैं। चेन्नई का विकेट काफी उछाल भरा है और यहां पर गेंदबाजों को काफी मूवमेंट मिलेगा। ऐसे कैंप हमारे लिए काफी लाभदायक हो सकते हैं।
धोनी ने हालांकि माना कि 20-20 फार्मेट में जीत की गारंटी नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि आप क्रिकेट के इस फटाफट संस्करण में जीत की गांरटी नहीं दी जा सकती। क्योंकि एक खराब दिन या फिर खराब खेल आपको मैच हरा सकता है। हमें लगातार शानदार क्रिकेट खेलने की जरूरत होगी।








कमेंट्स
0