मुंबई। अगर आप में हुनर है तो आप जरूर ऊचाईयों को छू सकते हैं। लेकिन सचिन की तरह बनने के लिए आपको उनकी तरह मैदान के बाहर एक अच्छा इंसान भी बनना पड़ेगा। दरअसल देश भर में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ सचिन ने भी आवाज उठाई है। महिला दिवस के मौके पर सचिन ने मुंबई में 25 क्रिकेट कोचों को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में कोचों से अपील की गई है कि वो क्रिकेट सीख रहे बच्चों को क्रिकेट की बारीकी के अलावा उन्हें ये भी बताए कि कैसे महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।
परिवर्तन नाम से चलाए जा रहे इस मुहिम की शुरुआत इंटरनैशनल सेंटर फोर रिसर्च ऑन वूमेन और फैमिली वॉयलेंस (FVPF) ने की है। सचिन इस मुहिम के ब्रैंड एम्बेसेडर हैं। उन्होंने लिखा है कि किसी कोच को अपनी टीम को मैच जीताना बेहद जरूरी होता है। लेकिन इससे भी बड़ी जिम्मेदारी होती है कि वो ऐसे युवा खिलाड़ी तैयार करे जो देश के अच्छे नागरिक बन सके। परिवर्तन नाम की ये मुहिम देश के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट के जरिए युवाओं को सिखाएगी कि महिलाओं का कैसे सम्मान करे। मुझे उम्मीद है कि इससे महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार में कमी आएगी। इस प्रोग्राम की शुरूआत फिलहाल सिर्फ मुंबई से की गई है। लेकिन अगर ये कामयाब रहा तो अगले साल दूसरे राज्यों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।
भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर भरोसे का दूसरा नाम हैं। अमेरिका की एक प्रतिष्ठित मैग़जीन रीडर्स डाइजेस्ट के एक सर्वे के मुताबिक सचिन तेंदुलकर सबसे भरोसे के क्रिकेटर हैं। हालांकि खिलाड़ियों की सूची में सचिन से पहले शतरंज के दिगग्ज विश्वानाथन आनंद हैं। सचिन के अलावा इस लिस्ट में एम एस धोनी दूसरे क्रिकेटर हैं। धोनी इस सूची में 42वें नम्बर पर हैं।
क्रिकेट के मैदान पर सचिन ने ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं और ऐसी कामयाबियां हासिल की है लोगों ने उनको भारत-रत्न जैसे सर्वक्षेष्ठ सम्मान से मनोनीत करने की पहल भी शुरू कर दी है। पिछले दो दशक के असाधारण करियर में बतौर क्रिकेटर तेंदुलकर ने जिस तरह की कामयाबी हासिल की है उसका कोई जोड़ी नहीं है। ऐसे में तेंदुलकर का सबसे भरोसेमंद क्रिकेटर के तौर पर टॉप आना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है।
ग्वालियर में तेंदुलकर ने वन-डे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाकर एक बार फिर से क्रिकेट जगत में इस बहस को गर्म कर दिया है कि क्या वो ही सबसे महानतम क्रिकेटर हैं। ऐसे में रीडर्स डाइजस्ट के सर्वे में तेंदुलकर का सबसे भरोसेमंद क्रिकेटर चुना जाना उनके चाहने वालों के लिए अपने तर्क और मज़बूत करने का एक अच्छा मुद्दा साबित होगा।








कमेंट्स
0