IBN7 IBN7

[+] 18 और खबरें

हॉकी विश्व कप: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच ड्रा

Posted on Mar 08, 2010 at 11:58pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच सोमवार को नेशनल स्टेडियम में खेला गया हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप का पूल-बी का अंतिम मुकाबला 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ।

मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-1 से आगे थी। भारत के लिए सवरनजीत सिंह ने 17 वें, दिवाकर राम ने 25 वें और शिवेंद्र सिंह ने 65वें मिनट में गोल किए। भारत द्वारा किए गए सभी फील्ड गोल रहे। भारतीय टीम को तीन पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल सकी।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने हिस्से आए दोनों पेनाल्टी कार्नरों पर गोल किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से 7वें मिनट में लियोड नारिसजोंस द्वारा किया गया फील्ड गोल था। इसके बाद 39वें मिनट में रीड रॉस ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदल कर अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया। 48वें मिनट में कप्तान आस्टिन स्मिथ ने पेनाल्टी कार्नर पर एक और गोल करके अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई।

खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले शिवेंद्र द्वारा किए गए शानदार गोल की मदद से भारत बराबरी करने में सफल रहा।

बराबरी के इस मुकाबले में भारत को पूल बी में चौथे स्थान पर बनाए रखा है। उसने पांच मैचों से चार अंक जुटाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उसने एक मात्र जीत हासिल की। जबकि आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और स्पेन के हाथों उसे हार मिली। अब भारतीय टीम सातवां स्थान पाने का प्रयास करेगी।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीता और पाकिस्तान ने दिल
अगली खबर
टी-20 की कप्तानी के लिए अफरीदी बेस्ट: रमीज

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7