IBN7 IBN7

[+] 14 और खबरें

...जहां राम को दिया जाता है 'गार्ड ऑफ ऑनर'!

  • एजेंसियां
Posted on Mar 09, 2010 at 08:04am IST

Email
Print

बांदा। इस युग में राम राज! सुनकर थोड़ा अजीब लगता है पर यह सच है। राजा हरदौल की पवित्र नगरी बुंदेलखंड के ओरछा में अब भी 'राम राज' कायम है। यहां लोग मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पूजा राजा के रूप में करते हैं। यही नहीं मध्य प्रदेश की पुलिस चारों पहर की आरती में भगवान श्रीराम को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देती है।

बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले में राजा हरदौल की पवित्र नगरी ओरछा है। यहां कभी बुंदेला राजा जुझार सिंह ने अपने सेनापति पहार सिंह के बहकावे में आकर अपने ब्रह्मचारी भाई राजा हरदौल को भोजन में जहर खिलाकर मरवा दिया था। किंवदंती के मुताबिक राजा हरदौल अमर हो गए थे। इस नगरी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को राजा की पदवी दिए जाने के पीछे एक लोककथा प्रचलित है।

झांसी की उर्मिला पटेल बताती हैं कि मान्यता के अनुसार संवत 1600 में बुंदेला महाराजा माकुर शाह की पत्नी महारानी कुंअरि, गणेश और राम की प्रतिमा अयोध्या से ओरछा लाई थीं। उस वक्त राम ने शर्त रखी थी कि ओरछा में राजतंत्र नहीं बल्कि उन्हीं की सत्ता होगी। शर्त मानकर महाराजा माकुर ने ओरछा राज्य में 'राम के राज' की घोषणा कर दी।

महाराजा के शासनकाल में चारों पहर की आरती में भगवान श्रीराम को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया जाने लगा। राजाओं की पुरानी परंपरा का बखूबी निर्वहन मध्य प्रदेश सरकार की पुलिस रोजाना कर रही है।

ओरछा तीर्थ नगरी के रूप में प्रसिद्ध है और देश के कई हिस्से से लोग यहां पूजा अर्चना के लिए आते हैं। यहां मंदिर की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जवान तैनात किए गए हैं जो कि रोजाना आरती के समय गार्ड ऑफ ऑनर देते हैं।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
सच! एक सवाल जिसका जवाब 8 हजार पन्नों में
अगली खबर
दूधवाले ने फेंक दिए थे 10 लाख पाउंड के चित्र

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

तकनीक बताएगी, सीईओ सच बोल रहे हैं या झूठ!

वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है जिससे इस बात का पता आसानी से चल जाएगा कि अधिकारी सही बोल रहे हैं या झूठ। 09:19 AM, Feb 06, 2012

कजाकिस्तान में बंदरों पर छा रहा वाइन का सुरूर!

कजाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में बंदरों को ठंड से बचाने के लिए वाइन का सहारा लिया जा रहा है। बंदरों को प्रतिदिन निश्चित मात्रा में वाइन परोसी जा रही है। 13:37 PM, Feb 04, 2012

सीक्रेट पार्ट में फंसी अंगूठियां, डॉक्टरों ने काटकर निकालीं!

मध्य चीन में डॉक्टरों ने एक आदमी के गुप्तांग में फंसी दो अंगूठियां निकाल दी हैं जिसे उसने अपने घर की यात्रा के दौरान चोरी से बचने के लिए गुप्तांग पर पहन लिया था। 12:30 PM, Feb 03, 2012

समुद्र में मिला अब तक का सबसे बड़ा डूबा खजाना!

छिपे हुए खजाने की तलाश करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटेन के डूबे एक व्यापारी जहाज का अवशेष ढूंढ निकालने का दावा किया है। 11:01 AM, Feb 03, 2012

नंगेपांव 156 किलोमीटर दौड़ बनाया कीर्तिमान

असम पुलिस के एक कांस्टेबल ने नंगेपांव मात्र 24 घंटे में 156.2 किलोमीटर की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 10:48 AM, Feb 01, 2012

मिजोरम में पैदा हुआ 6.1 किलोग्राम का बच्चा

मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक अस्पताल में 29 वर्षीया महिला ने 6.1 किलोग्राम वजन के एक शिशु को जन्म दिया है। 16:46 PM, Jan 30, 2012
Photogallery
टॉपलैस प्रदर्शन
20:01 PM, Jan 28, 2012

प्लेन से होम डिलीवरी करेगा भारतीय रेस्त्रां मालिक

ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्त्रां के मालिक ने दुनिया भर में बसने वाले अपने लजीज व्यंजनों के मुरीदों को समय से पकवान पहुंचाने के लिए एक जेट विमान खरीदा है। 18:41 PM, Jan 28, 2012

मूवी क्विज

15:22 PM, Jan 28, 2012

सांप का सिर चबा गया 18 महीने का नन्हा बच्चा!

बच्चा रात में अपने माता-पिता के साथ सोया था। वह सुबह जल्दी उठकर अपने कमरे में चला गया, जहां उसने सांप को देखा। 14:37 PM, Jan 27, 2012
IBN7