पणजी। ब्रिटेन सरकार ने गोवा भ्रमण के लिए आने वाले अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे इस राज्य में प्रवास के दौरान स्थानीय पहनावे और रिवाजों को अपनाएं और उनका सम्मान करें।
ब्रिटेन की विदेश राष्ट्रमंडल कार्यालय की वेबसाइट पर फरवरी के आखिर में गोवा की यात्रा के संबंध में एक सलाह जारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि स्थानीय पहनावे और रिवाजों को अपनाएं और उनका सम्मान करें। गोवा में विदेशी नागरिकों के साथ हुई घटनाओं के मद्देनजर इन बातों को खयाल रखें।
गोवा में हर साल लगभग 40 हजार ब्रिटिश नागरिक आते हैं। उल्लेखनीय है कि स्थानीय राजनीतिक दल भी विदेशी पर्यटकों के लिए ड्रेस कोड पर विचार कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे इन पर्यटकों के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं रुकेंगी।








कमेंट्स
0