नई दिल्ली। ऐसा शायद पहली बार हुआ हो कि एक फुटबॉल मैच के दौरान ग्राउंड पर हेलिकॉप्टर गिर जाए। ये घटना गुआंतामो की है।
जिस वक्स इस ग्राउंड पर हेलिकॉप्टर गिरा यहां लोकल टीम का एक मैच चल रहा था। अचानक से लड़खड़ाते हुए नीचे आते हुए इस हेलिकॉप्टर को देखकर खिलाड़ियों में भगदड़ मच गई।
हालांकि हादसे के वक्त ग्राउंड पर मौजूद खिलाड़ी सुरक्षित हैं लेकिन हेलिकॉप्टर में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हेलिकॉप्टर में सवार 6 लोगों की हालत काफी गंभीर और अस्पताल में इलाज चल रहा है।
माना जा रहा है कि हेलिकॉप्टर का तेल खत्म हो जाने की वजह से ये जमीन पर गिर पड़ा।








कमेंट्स
0