लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान ने एक टेलीविजन विज्ञापन के लिए एक करोड़ डॉलर मांग करते हुए मुकदमा कर दिया है। इस विज्ञापन में लोहान के नाम का इस्तेमाल किया गया है।
समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के मंगलवार को प्रकाशित अंक के मुताबिक 23 वर्षीय लोहान का आरोप है कि एक कंपनी के विज्ञापन में लिंडसे नाम की एक बच्ची को 'मिल्कहोलिक' (दूध और चॉकलेट पसंद करना) बताया गया है। लोहान कहती हैं कि कंपनी ने उनके नाम का इस्तेमाल कर उनके अधिकारों का हनन किया है।
फरवरी में फुटबॉल लीग 'सुपर बाउल' के प्रसारण के दौरान ही इस विज्ञापन का प्रसारण शुरू हुआ था। लोहान के वकील का कहना है कि विज्ञापन में स्पष्ट तौर पर अभिनेत्री के नाम का इस्तेमाल किया गया है।
इस विज्ञापन को बनाने वाली विज्ञापन एजेंसी ने लोहान का नाम इस्तेमाल करने की बात से इंकार किया है। कंपनी का कहना है कि उसने केवल बच्चों के एक लोकप्रिय नाम का इस्तेमाल किया है।








कमेंट्स
0