पेरिस। दो साल पहले शादी करके दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाले फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और मॉडल कार्ला ब्रूनी की शादी अब खतरे में है। इन दिनों दोनों के बीच न केवल किसी तीसरे, बल्कि चौथे के भी आने की अफवाहें जोरों पर हैं।
सरकोजी जहां इन दिनों देश की पर्यावरण मंत्री के साथ नैन मटक्का करने में व्यस्त हैं, वहीं कार्ला का दिल भी उनसे छह साल छोटे पॉप स्टार बेंजामिन बोयले पर आ गया है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक फ्रांस की प्रथम महिला और संगीत के क्षेत्र में पुरस्कार विजेता बेंजामिन बोयले के बीच कुछ हफ्ते पहले से प्रेम संबंध चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति की शादी बस टूटने की कगार पर है।
कार्ला को बेंजामिन बोयले से प्यार हो गया है और राष्ट्रपति का दिल भी जुआनो पर आ गया है। फिलहाल कार्ला अपने करीबी दोस्त बोयले के साथ उनके पेरिस के फ्लैट में रह रही हैं। सरकोजी और कार्ला की फरवरी 2008 में शादी हुई थी। दोनों के इसके पहले भी कहीं-कहीं प्रेम संबंध रह चुके थे। इटली की पूर्व सुपरमॉडल कार्ला ने इसके पहले कहा था कि वह बहुत जल्दी एक ही आदमी के साथ बोर हो जाती हैं।








कमेंट्स
0