लंदन। एक दूधवाले ने चित्रकार एल. एस. लाउरे के जिन 10 चित्रों को 50 साल पहले फेंक दिया था, उनकी कीमत आज 10 लाख पाउंड है।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' ने बुधवार को लिखा है कि 72 वर्षीय बेन टिंपर्ले को 50 साल पहले लाउरे द्वारा बनाए गए 10 चित्र मिले थे, उस समय वह मशहूर नहीं हुए थे।
टिंपर्ली ने कहा कि मैंने सोचा कि मेरा बच्चा भी अच्छे चित्र बना सकता है और ऐसे चित्र तो कोई भी बना सकता है, इसलिए मैंने उन्हें फेंक दिए थे।
कला विशेषज्ञों का मानना है कि फेंके गए चित्रों की कीमत आज करीब 10 लाख पाउंड है।
टिंपर्ली ने कहा कि वह (लाउरे) एक शर्मीला आदमी था जो हमेशा काला रेनकोट पहने रहता था और धूप में भी काला छाता लेकर चलता था।








कमेंट्स
0