IBN7 IBN7

[+] 134 और खबरें

महिला ने नेट से रची आतंक फैलाने की साजिश

  • एजेंसियां
Posted on Mar 10, 2010 at 20:14

Email
Print
0

वॉशिंगटन। 'जिहाद जान' उपनाम की एक अमेरिकी महिला पर ई-मेल, यू ट्यूब वीडियो और नकली यात्रा दस्तावेज का इस्तेमाल करके दक्षिण एशिया और यूरोप में आतंकवादियों की मदद करने का आरोप है।

फिलाडेल्फिया में उसके खिलाफ चलाए जा रहे मुकदमे के अनुसार 46 वर्षीय कोलीन लारोज उर्फ फातिमा लारोज पर जिहाद के नाम पर आत्मघाती और अन्य आतंकवादी हमलों के लिए नेटवर्क स्थापित करने में मदद का आरोप है।

अधिकारियों ने कहा कि 'जिहाद जान' उपनाम से मशहूर भूरे बालों वाली इस महिला की मंशा जिहाद छेड़ने की थी। उसे यह गलतफहमी भी थी कि वह कहीं भी जा सकती है और उसे पकड़ा नहीं जा सकता।

लॉस एंजेलिस टाइम्स के अनुसार, उसने एक ई-मेल में लिखा कि जिहाद के लिए जान देना और जान लेना बेहद गर्व की बात है। मैं अपने लक्ष्य के बेहद करीब हूं और केवल मौत ही मुझे उससे रोक सकती है।

अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार महिला को 15 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था लेकिन उस पर मुकदमा चलाने के लिए अभी तारीख तय नहीं की गई है।

न्याय विभाग के एक बयान में कहा गया कि महिला और इंटरनेट पर नियुक्त पांच अन्य सहयोगी षडयंत्रकारियों की मंशा दक्षिण एशिया और यूरोप में जिहाद के नाम पर हिंसा फैलाने की थी। यह महिला उन्हें सहयोग देने के लिए पूरे यूरोप में कहीं भी जा सकती थी।

बयान में कहा गया है कि दोषी पाए जाने पर उसे आजीवन कारावास और 10 लाख डॉलर के जुर्माने की सजा हो सकती है।

इस षडयंत्र की शुरुआत जून 2008 हुई थी जब महिला ने जिहादजान नाम से यू ट्यूब पर एक संदेश लिखा जिसमें उसने कहा कि मैं किसी भी तरह मुसलमानों की मदद के लिए बेचैन हूं। उसी साल दिसंबर में उसने षडयंत्रकारियों में एक को ई-मेल किया जिसमें उसने जिहाद के लिए खुद को शहीद करने की इच्छा जताई।

दूसरे षडयंत्रकारी ने जनवरी 2009 में उसे मेल करके अल्लाह के लिए वैसी ही प्रतिबद्धता जताई उसने लिखा कि मैंने दो बार प्रयास किया लेकिन असफल रहा, फिर भी मैं तब तक प्रयास करूंगा जब तक अल्लाह मेरे लिए यह रास्ता आसान नहीं बना देते।




पिछली खबर
सरकोजी और ब्रूनी का रिश्ता टूटने की कगार पर
अगली खबर
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति पाकिस्तान पहुंचे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

‘बंदूकधारी ने अपने शरीर पर बांध रखे थे बम’

अधिकारियों के मुताबिक उसने अपने शरीर पर कई बम बांध रखे थे जिनमें कभी भी विस्फोट हो सकता था। 16:54 PM, Sep 02, 2010

पाकिस्तान ने रिहा किए और सौ भारतीय मछुआरे

इन्हें सर क्रीक इलाके में पाकिस्तानी सीमा में मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया था। 16:52 PM, Sep 02, 2010

445 साल का हुआ पर्यटकों का शहर सेंट अगस्टीन

साल 1565 में फ्लोरिडा के पहले गवर्नर मेनिनडिज डी एविल्स ने इसकी स्थापना की थी। 13:49 PM, Sep 02, 2010

कांगो: बलात्कार के पीड़ितों की संख्या हुई 240

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 30 जुलाई को एफडीएलआर के विद्रोहियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। 12:03 PM, Sep 02, 2010

देखें: क्या हुआ जब डिस्कवरी चैनल में घुसा गनमैन

अमेरिका के मैरीलैंड प्रांत में स्थित डिस्कवरी चैनल मुख्यालय में बंधक बनाए गए तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 11:53 AM, Sep 02, 2010

लाहौर में एक के बाद एक तीन धमाके, 28 की मौत

बताया जाता है कि लाहौर के कर्बला इलाके में भाटी चौक पर हजरत अली की शहादत का जुलूस निकल रहा था। हजारों की संख्या में शिया समुदाय के लोग उसमें मौजूद थे। 20:22 PM, Sep 01, 2010

'प्रेम के महान कृत्य' के लिए 27 साल की कैद

अपने घर में दोनों बेटों 11 वर्षीय थॉमस और नौ वर्षीय मैथ्यू को नशीली दवा देने के बाद उनकी गला दबाकर हत्या की थी। 19:07 PM, Sep 01, 2010

बच्चे को मौत के मुंह से खींच लाया भारतीय डॉक्टर

इस बच्चे, बेन्जामिन व्हाइट, की किडनी में मौजूद 16 पथरियों में से कई चार सेंटीमीटर से ज्यादा बड़ी थीं। 18:17 PM, Sep 01, 2010

पढ़ाई के वीजा पर सेक्स से कमाई में जुटीं एशियाई छात्राएं

यहां स्टूडेंट वीजा लेकर आने वाली कई छात्राएं वेश्यावृत्ति के धंधे में कूद गई हैं। 16:03 PM, Sep 01, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7