मुंबई। करीना कपूर ने शादी कर ली है या यूं कहें कि बेबो ने गंधर्व विवाह कर लिया है। लेकिन सैफ से नहीं किसी और से। और इसका खुलासा खुद शाहरुख ने किया। लेकिन क्या साथ जीने-मरने की कसम खाने वाले सैफ को करीना ने धोखा दे दिया है?
करीना ने जिसे अपना दूल्हा चुना वो कोई मामूली शख्सियत नहीं है। वो हैं दुनिया के जाने माने पॉप स्टार एकॉन। जिनसे पहली मुलाकात में ही बेबो का दिल धड़कने लगा। एकॉन भी करीना की खूबसूरती के कायल हो गए और उन्होंने करीना की शान में एक गाना सुना डाला।
अचानक करीना के इस स्वयंवर की बात से आप जरूर सोच में पड़ गए होंगे। लेकिन चलिए हम आपकी चिंता दूर कर देते हैं। दरअसल ये सारा ड्रामा हुआ शाहरुख की प्रेस कॉन्फ्रेंस में। जो एकॉन की शान में की गई थी। एकॉन का स्वागत में खड़ीं करीना ने जब उन्हें माला पहनाई तो शाहरुख को मजाक का मौका मिल गया। लेकिन जब एकॉन करीना पर कुछ ज्यादा लट्टू नजर आने लगे तो शाहरुख ने उन्हें अपने अंदाज में टोका।
शाहरुख और एकॉन की इस मुलाकात में जमकर हंसी मजाक हुआ। शाहरुख ने जहां एकॉन की नकल की। वहीं एकॉन ने शाहरुख की मेजबानी के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। शाहरुख ने एकॉन को अपनी फिल्म रॉ वन में गाना गाने के लिए खासतौर पर भारत बुलाया था। लेकिन उनके स्वागत में खुद शाहरुख ने गाना गाया।












कमेंट्स
0