मुंबई। शाहरुख ने एकॉन को भारत बुलाया और उनकी शान में मुंबई के एक फाइन स्टार होटल में जबरदस्त पार्टी दी। जिसमें बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुई। लेकिन शाहरुख की खास दोस्त फराह खान नहीं आईं। जानते हैं क्यों? क्योंकि फराह को पार्टी में इन्वाइट ही नहीं किया गया था। उनका नाम शाहरुख की गेस्ट लिस्ट से ही गायब था। यानी शाहरुख और फराह की खटपट अब जगजाहिर होने लगी है।
दरअसल शाहरुख और गौरी की गेस्ट लिस्ट में सबका नाम था। सभी को एक हफ्ते पहले ही इंवाइट भी कर दिया गया था। शाहरुख की गेस्ट लिस्ट में फराह के भाई साजिद का तो नाम था। लेकिन फराह और उनके पति शिरीश कुंद्रा को इस पार्टी में नहीं बुलाया गया। शाहरुख की पार्टी में फराह को न बुलाए जाने की वजह दोनों के बीच चल रही खटपट मानी जा रही है। शाहरुख और फराह के बीच ये खटास फिल्म 'तीस मार खां' को लेकर शुरू हुई। जिसमें अक्षय कुमार काम कर रहे हैं।
एक वक्त था जब फराह और शाहरुख की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी और फराह ये दावा करती थीं कि वो शाहरुख के बिना एक भी फिल्म नहीं करेंगी। लेकिन जब फिल्म 'तीस मार खां' की बारी आई तो फराह अपना वादा भूल गईं और उन्होंने शाहरुख की जगह अक्षय को ले लिया। ये बात शायद किंग खान को रास नहीं आई और जब शाहरुख ने एकॉन की शान पार्टी दी तो उन्होंने फराह का नाम अपनी गेस्ट लिस्ट से गायब कर दिया।
बाद में जब शाहरुख से पार्टी में फराह के न आने का कारण पूछा तो पार्टी ऑर्गेनाइजर ने धीरे से फराह को एक इंविटेशन भेज दिया। लेकिन फराह पार्टी में नहीं आईं और उन्होंने शूटिंग में बिजी होने का बहाना बना दिया।
More on: Shahrukh, Faraha, Fight












कमेंट्स
0