IBN7 IBN7

[+] 186 और खबरें

चर्चा: आरक्षण बिल का लोकसभा में क्या हश्र होगा?

Posted on Mar 10, 2010 at 21:12 | Updated Jun 09, 2010 at 15:06

Email
Print
0

नई दिल्ली। राज्यसभा से पास महिला आरक्षण बिल 15 या 16 मार्च को लोकसभा में पेश हो सकता है। कानून मंत्री वीरप्पा मोइल्ली के मुताबिक शुक्रवार को इसकी तारीख तय कर ली जाएगी। लेकिन मुलायम, लालू और शरद यादव पूरी ताकत के साथ बिल का विरोध कर रहे हैं।

राज्यसभा की मार्शल कार्रवाई की तपिश ने बुधवार को लोकसभा में असर दिखाया। फर्क ये कि यहां राज्य सभा की तरह आरजेडी, समाजवादी पार्टी और जेडीयू के अनजान सांसद नहीं थे। लोकसभा में कमान संभाली लालू, मुलायम और शरद यादव जैसे दिग्गजों ने। तीन बार सदन की कार्रवाई शुरू हुई लेकिन पांच मिनट से ज्यादा नहीं चल पाई। यादव तिकड़ी अपने राज्य सभा सांसदों के खिलाफ मार्शल कार्रवाई से आगबबूला हैं और लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश ना होने देने की खुली चुनौती दे रही है।

लालू यादव ने कहा कि मंगलवार को राज्यसभा में लोकतंत्र का गला घोंटा गया है। महिला आरक्षण बिल वहां पास किया गया जहां आरक्षण का कोई प्रावधान ही नहीं है। मुस्लिम और दलित महिलाओं को आगे लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा विरोध जारी रहेगा। लेकिन सरकार राज्य सभा में बिल पास करवाकर आत्मविश्वास से लबरेज़ है। इसलिए वो लोक सभा में जल्द से जल्द बिल पेश करना चाहती है।




दरअसल अगर लोकसभा में बिल जल्द पेश ना हुआ तो सरकार पर औपचारिकता पूरी करने का आरोप लगेगा जो वो नहीं चाहती। महिला आरक्षण बिल सोनिया गांधी का निजी एजेंडा है और वो इसे जल्द से जल्द पास करवाने का निर्देश अपनी पार्टी को दे चुकी हैं। लोकसभा में सरकार के पास पर्याप्त बहुमत है जबकि राज्यसभा में वो अल्पमत में थी। यानी लोक सभा में बिल पेश करने का नैतिक दबाव भी उस पर है।

16 मार्च को संसद के बजट सत्र का पहला हिस्सा खत्म हो रहा है। इसके बाद करीब तीन हफ्ते की छुट्टी है। सरकार की रणनीति किसी भी तरह बिल पेश कर देने की है। इसके बाद आम सहमति बनाने के लिए उसके पास माकूल वक्त भी होगा।


IBNKhabarMore on: Women bill, Party, Politician



पिछली खबर
स्पीड न्यूज: देखें बुधवार की सभी बड़ी खबरें
अगली खबर
लालू के खिलाफ भ्रष्टाचार पर फैसला सुरक्षित

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

गरीबों में मुफ्त में नहीं बंटेगी 25 लाख टन अनाज

अगले 6 महीने में केंद्र सरकार राज्यों को BPL के भाव पर 25 लाख टन गेहूं और चावल बांटेगी। 09:45 AM, Sep 03, 2010

इच्छाधारी बाबा के खुले राज, 1215 पेज की चार्जशीट दायर

इच्छाधारी उर्फ बाबा भीमानंद एक बार फिर चर्चा में है। वही इच्छाधारी जो देश के सबसे बड़े सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में मकोका के तहत तिहाड़ में बंद है। 08:21 AM, Sep 03, 2010

FCI के गोदाम में पानी घुसने से करोड़ों का गेहूं सड़ा

पंजाब के फिरोजपुर में एफसीआई के गोदाम में पानी घुसने से करोड़ों का गेहूं सड़ गया। 08:18 AM, Sep 03, 2010

हथियारबंद चाहता था नसबंदी को बढ़ावा दे डिस्कवरी

एक अमेरिकी नागरिक ने बुधवार रात को डिस्कवरी चैनल के मुख्यालय में घुसकर कुछ लोगों को बंधक बना लिया। 17:13 PM, Sep 02, 2010

जय पासवान को छोड़कर 7 नक्सली खूंखार नहीं:पुलिस

जय पासवान ही एक ऐसा है जिस पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं जबकि अन्य के साथ ऐसा नहीं हैं। 12:50 PM, Sep 02, 2010

नक्सलियों का दावा, एक बंधक की हत्या कर दी है!

मुंगेर-जमुई-लखीसराय जोन के स्वयंभू प्रवक्ता अविनाश ने गुरुवार शाम स्थानीय चैनलों से फोन पर बातचीत में यह दावा किया। 12:23 PM, Sep 02, 2010

INB अवॉर्ड्स समारोह में नेटवर्क 18 की धूम

इंडियन न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स 2010 की घोषणा हो गई है। दिल्ली में हुए इस अवॉर्ड्स के ऐलान में नेटवर्क 18 की धूम रही। 23:20 PM, Sep 01, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7