IBN7 IBN7

[+] 549 और खबरें

हटाई जाएंगी साईंबाबा की अनधिकृत समाधियां

Posted on Mar 10, 2010 at 22:49 | Updated Mar 11, 2010 at 08:52

Email
Print
0

मुंबई। शिरडी के सांई संस्थान ने जगह-जगह बनी साईं बाबा की समाधि हटाने की मुहिम शुरू की है।

दरअसल दिल्ली के सेक्स स्कैंडल में पकड़े गए इच्छाधारी बाबा ने अपने आश्रम में बाबा की समाधि बनाई थी। फर्जी बाबा के पर्दाफाश के बाद साईं बाबा संस्थान ऐसे लोगों या संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सोच रहा है जो जगह-जगह साईं की फर्जी समाधि बनाते हैं।

मान्यता है कि जो साईं समाधि की सीढ़ियां चढ़ता है उसकी सारी चिंताएं दूर हो जाती हैं। तभी तो देश के कोने-कोने से साईं के भक्त समाधि की सीढियां चढ़ने आते हैं। भक्तों की इसी भावना का फायदा उठाते हुए दिल्ली के फर्जी बाबा भीमानंद इच्छाधारी ने भी अपने आश्रम में साईं की एक समाधि बनवा रखी थी। अपने काले कारनामे छिपाने के लिए वो साईं नाम का सहारा ले रहा था।

भीमानंद की असलियत खुलने के बाद साईं संस्थान ने साफ कर दिया है कि साईं की समाधि की नकल बनाकर भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साईं बाबा की समाधि सिर्फ शिर्डी में है। ऐसे में संस्थान ने ऐसी तमाम समाधियां हटाने के आदेश दे दिए हैं।

देशभर में साईं बाबा के सैंकड़ों छोटे-बड़े मंदिर हैं। शिर्डी साईंबाबा संस्थान का कहना है कि बाबा की समाधि का अपमान नहीं होना चाहिए। ऐसा कर लोग भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

शिर्डी संस्थान का दावा है कि आनेवाले छह महीनों में सभी अनाधिकृत समाधियों पर कार्रवाई शुरू होगी। जरूरत पड़ने पर इसके लिए पुलिस की भी मदद ली जाएगी।




पिछली खबर
डॉन ने फिर दी दस्तक, बजने लगी फोन की घंटी
अगली खबर
राज ठाकरे की राह पर बीजेपी नेता राम नाइक

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

केंद्रीय सचिवालय-कुतुब मीनार मेट्रो सेवा आज से

दिल्ली गुड़गांव के बीच का फासला अब कम हो गया है। आज से दिल्ली-गुड़गांव मेट्रो रूट जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 08:45 AM, Sep 03, 2010

दो साल तक लड़की का रेप करता रहा इंस्पेक्टर

हैदराबाद में एक पुलिस इंस्पेक्टर की करतूत का खुलासा हुआ है। आरोप है कि सर्किल इंस्पेक्टर दो साल से एक लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था। 08:09 AM, Sep 03, 2010

मुंबई एयरपोर्ट पर लड़की की मौत से सनसनी

एक 25 साल की युवती की मौत मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट की छत से गिरने की वजह से हुई। 17:26 PM, Sep 02, 2010

गुड़गांवः एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर के घर लूट

एयरफ़ोर्स से रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अशोक पाल अपने परिवार के साथ सेक्टर सात में रहते हैं। 17:06 PM, Sep 02, 2010

लखनऊ: हाईकोर्ट-रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी

इसके बाद वहां सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। उक्त शख्स ने कार्यालय के लैंड लाइन पर धमकी दी। 11:38 AM, Sep 02, 2010

मनचले की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर टीचर ने दी जान

लखनऊ के सआदतगंज इलाके में ब्लैकमेलिंग से आजिज आकर एक लड़की ने बुधवार को घर के अंदर फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। 11:17 AM, Sep 02, 2010

ग्लोबल हो जाएगा मुंबई का दही-हांडी उत्सव

राम डेविनेनी और रॉड्रिक्स रोहास दही-हांड़ी पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाकर इस उत्सव को ग्लोबल बनाने के लिए मुंबई में है। 09:55 AM, Sep 02, 2010

महिला गोविंदाओं की पहल, दही हांडी पर नेत्रदान

दही हांडी फोड़ने में मुंबई की गोपियां भी पीछे नहीं। गोविंदाओं को टक्कर देने के लिए गोपियों ने जम कर तैयारी की है। 09:39 AM, Sep 02, 2010

मालामाल होंगे गोविंदा! आकाश में टंगी सोने की मटकी

कृष्णाष्टमी के पर्व पर मुंबई दही-हांडी के रंग में रंगने को बेकरार है। हर बार की तरह इस बार भी गोविंदाओं के जोश और उमंग को बढ़ाने के कई बहाने हैं। 09:08 AM, Sep 02, 2010

प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर की फायरिंग

दिल्ली में जुर्म की घटनाएं धमने का नाम नहीं ले रही। बीते बुधवार को देर शाम दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में आकर कुछ युवक लड़ाई करने लगे। 08:16 AM, Sep 02, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7