IBN7 IBN7

[+] 79 और खबरें

म्यांमार चुनावों को मान्यता नहीं देगा अमेरिका

  • एजेंसियां
Posted on Mar 11, 2010 at 09:19am IST

Email
Print

वॉशिंगटन। म्यांमार में इस वर्ष के अंत में होने वाले चुनाव के परिणाम को अमेरिका मान्यता नहीं देगा क्योंकि नए कानून के अनुसार राजनीतिक कैदियों और देश की शीर्ष लोकतांत्रिक कार्यकर्ता आंग सान सू ची को चुनाव में हिस्सा लेने से रोका गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को म्यांमार के सरकारी अखबारों में प्रकाशित नए ‘राजनीति दल पंजीकरण कानून’ के अनुसार सभी कैदियों के आम चुनाव में हिस्सा लेने के लिए दर्ज पार्टियों में शामिल होने को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस प्रावधान से सू ची और अन्य 2,100 राजनीतिक कैदी आगामी चुनावों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलिप जे. क्राउले ने कहा कि चुनाव के लिए जिस कानून को बनाया गया है उससे इस चुनाव के विश्वसनीय होने की कोई आशा नहीं है। इस कानून ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को एक मजाक बना दिया है।

पिछले 20 वर्षों में म्यांमार में होने जा रहा यह पहला चुनाव है। सू ची इस समय 18 महीने की नजरबंदी में हैं जो अक्टूबर में समाप्त होगी। मौजूदा समय में सू ची नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की अध्यक्ष हैं। चुनाव में हिस्सा लेने के लिए एनएलडी को सू ची को हटाना होगा।

लोकतांत्रिक सुधारों को लागू करने के लिए अमेरिका ने म्यांमार पर प्रतिबंध लागू किए हैं और ओबामा प्रशासन ने म्यांमार के सैनिक शासन से संपर्क भी किया। परंतु ये प्रयास कारगर नहीं हुए।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
कार्लोस सबसे अमीर शख्स, मुकेश का चौथा नंबर
अगली खबर
चिली: बीमा कंपनियों के सात अरब डॉलर डूबे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

मालदीव में तख्तापलट की आशंका, राष्ट्रपति ने पद छोड़ा

समाचार पत्र 'द संडे लीडर' के अनुसार, कोलंबो में मालदीव उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि उप राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद फिलहाल कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। 15:20 PM, Feb 07, 2012

पाकिस्तान को अमेरिका से मिले नए एफ-16 लड़ाकू विमान

भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली। 14:44 PM, Feb 07, 2012

ओबामा का ईरानी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरानी सम्पत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। 12:21 PM, Feb 07, 2012

अलकायदा तैयार कर रहा ब्रिटिश महिला आत्मघाती हमलावर!

अलकायदा ब्रिटेन में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए महिला आत्मघाती हमलावरों को तैयार करने की फिराक में है। 11:52 AM, Feb 07, 2012

यूरोपीय देशों में ठंड का कहर जारी, इटली में 17 की मौत

यूरोपीय देशों में शीतलहर से हो रही मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। 13:26 PM, Feb 06, 2012

जिसने हमला किया तो उस पर हमला कर देंगे: ईरान

ईरान ने कहा है कि उसके ऊपर दुनिया के जिस हिस्से से हमला किया जाएगा, वह उसी स्थान पर हमले का जवाब देगा। 10:47 AM, Feb 06, 2012

खुलासा! केनेडी के थे व्हाइट हाउस की कर्मचारी से संबंध

अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने ह्वाइट हाउस के एक कमरे में एक महिला कर्मचारी से शाररिक सम्बंध बनाए थे। 10:04 AM, Feb 06, 2012

दोस्ती मजबूत करने को पाक में पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा

पाकिस्तान के स्कूलों में जल्द ही चीनी भाषा की शिक्षा दी जाएगी। संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि देश भर में स्कूली स्तर पर चीनी भाषा पढ़ाने के प्रबंध किए जा रहे हैं और यह कार्यक्रम जल्द शुरू होगा। 15:13 PM, Feb 05, 2012

पाकिस्तान में 64 साल बाद बना स्वतंत्र महिला आयोग

महिलाओं के दर्जे पर राष्ट्रीय आयोग विधेयक 2012 आज संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया। 18:55 PM, Feb 03, 2012

टाईम मैग्जीन के कवरपेज पर भारतीय अटार्नी की तस्वीर

विश्वभर के बाजारों में आज आए टाईम के ताजा अंक में प्रीत भरारा पर कवर स्टोरी दी गई है। 18:45 PM, Feb 03, 2012
IBN7