श्रीनगर। कश्मीर के बारामुला में बीस साल पहले एक मां ने अपने बेटे को खो दिया और सालों बाद जब वो वापस लौटा तो मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटे के वापस आने की खुशी में मां ने हजारों रुपये लुटाए लेकिन वो बेटा बहुरूपिया निकला। उसने दौलत के लालच में एक मां की ममता से खिलवाड़ किया।
सुरिया का बेटा जावेद डार 1990 में खो गया था लेकिन उसके बाद न तो कभी जावेद मिला और न ही उसकी लाश मिली। फिर कुछ दिन पहले एक शख्स ने सुरिया का बेटा होने का दावा किया। पहले तो परिवार खुशी से झूम उठा लेकिन फिर एहसास हुआ कि जो शख्स उनका बेटा होने का दावा कर रहा है वो दरअसल कोई बहुरूपिया है। तुरंत पुलिस को बुलाया गया और फिर उसकी गिरफ्तारी हुई।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ये गांव के एक ड्राइवर की सोची समझी साजिश थी। इस ड्राइवर को परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी जिसका फायदा उठाकर इसने इस फरेबी शख्स अब्दुल माजिद को परिवार का खोया बेटा बनाकर भेज दिया। ये योजना थी परिवार की जायदाद को हड़पने की। ड्राइवर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है लेकिन इस वाकये ने सुरिया को हिला कर रख दिया है।








कमेंट्स
0