ओस्लो। वर्ष 2010 के शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए 273 उम्मीदवारों का नामांकन हुआ है। यह जानकारी नार्वे के नोबेल इंस्टीट्यूट ने बुधवार को दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इसमें 199 व्यक्ति और 38 संस्थाएं शामिल हैं। पिछले वर्ष 205 नामांकन हुए थे। पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के नाम गया था।
पांच सदस्यीय नोबेल समिति द्वारा इस सप्ताह के प्रारंभ में अपनी पहली बैठक के दौरान औपचारिक रूप से इन सभी नामों को पंजीकृत किया गया। उसके बाद इस आंकड़े को जारी किया गया। नोबेल समिति की सलाह है कि जो लोग नामांकन कर रहे हैं वे अपने प्रस्तावों का पहले ही खुलासा न करें।








कमेंट्स
0