इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर वजीरिस्तान इलाके में मानवरहित अमेरिकी विमान ड्रोन के हमले में 12 आतंकी मारे गए। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि ड्रोन विमानों ने अफगान सीमा के निकट कबायली इलाके के मिजार मदाखेल गांव में आतंकवादी ठिकानों और वाहनों पर मिसाइलें दागीं। इस हमले में 12 आतंकवादी मारे गए।
पहला हमला रात आठ बजे हुआ जिसमें आठ आतंकवादी मारे गए। उसके कुछ देर बाद विमानों ने उन वाहनों को निशाना बनाया जिनमें आतंकवादी अपने साथियों के शव ले जा रहे थे। इस हमले में चार आतंकवादियों की मौत हो गई।
अमेरिकी ड्रोन विमान कबायली इलाकों में तालिबान और अलकायदा कमांडरों पर हमले करते रहते हैं। फरवरी में एक ऐसे ही हमले में तालिबान और अलकायदा से जुड़े आतंकवादी सिराजुद्दीन हक्कानी का भाई मोहम्मद हक्कानी मारा गया था।








कमेंट्स
0