IBN7 IBN7

[+] 152 और खबरें

‘लव, सेक्स और धोखा में होगी वास्तविकता’

  • एजेंसियां
Posted on Mar 11, 2010 at 04:28pm IST | Updated Mar 11, 2010 at 04:39pm IST

Email
Print

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक दिबाकर बनर्जी का कहना है कि उनकी नई फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' वास्तविकता को दिखाएगी। वह कहते हैं कि फिल्म में वही दिखाया गया है जो समाज में हो रहा है।

बनर्जी ने कहा कि आप अपने आस-पास की दुनिया देख रहे हैं और आप इस फिल्म में देखेंगे कि कैमरा हमारी जिंदगी में कितनी बड़ी भूमिका निभा रहा है। बनर्जी इससे पहले 'खोसला का घोसला' और 'ओय लकी! लकी ओय!' फिल्में बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आपको इस बात की जानकारी हो सकती है कि आपको कैमरे में कैद किया जा रहा है और आप इस बात से अनभिज्ञ भी हो सकते हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि आप कितनी भी कोशिश करें प्रौद्योगिकी से नहीं लड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों में एक प्रवृत्ति विकसित हो गई है, जिसके तहत उन्हें दूसरों के यौन क्रियाकलापों को देखने में आनंद आता है।

'लव, सेक्स और धोखा' में कई नवोदित कलाकारों ने अभिनय किया है। यह फिल्म 16 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है।

निर्देशक का कहना है कि हो सकता है कि कुछ लोगों को फिल्म पसंद न आए लेकिन यह फिल्म उन लोगों के लिए नहीं बनाई गई है जो वास्तविकता से बचना चाहते हैं। एकता कपूर-शोभा कपूर और प्रिया श्रीधरन के सह-निर्माण में यह फिल्म बनी है।

बनर्जी ने कहा कि वह 'लव, सेक्स और धोखा' जैसी फिल्म बनाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यह फिल्म समाज में एक नई बहस की शुरुआत करेगी।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
TV फिल्म में वेश्या का किरदार करेंगी जेनिफर
अगली खबर
राजनीति में आने के खिलाफ नहीं हैं प्रीति

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7