IBN7 IBN7

[+] 12 और खबरें

जूनागढ़ की रियल हीरोज, नाम नहीं काम है बड़ा

Posted on Mar 11, 2010 at 04:54pm IST

Email
Print

जूनागढ़। ऐसे लोगों की कमी नहीं जो अपने समाज के सच्चे नायक हैं। अपनी और किसी ख़ासियत की वजह से नहीं बल्कि अपने काम की बदौलत वो बन गए रियल हीरोज़। आईबीएन18 ऐसे ही लोगों को ढूंढ कर दे रहा है एक मंच। आज की हीरो हैं हीराबाई। अपने काम से उन्होंने जो कर दिखाया वो किसी भी मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में केस स्टडी बन सकती है।

दरअसल गुजरात के जूनागढ़ की हीराबाई इब्राहीम लोबी ने एक दिन जैविक खाद के बारे में रेडियो पर सुना था। जमीन से जुड़ी इस महिला ने समझ लिया की ये इलाके की तरक्की का एक अहम जरिया हो सकता है। हीराबाई को जरूरत थी तो बस बैंक से लोन की। जल्द ही उन्होंने इलाके की महिलाओं के साथ एक कॉपरेटिव की शुरुआत की और इसका नाम रखा महिला विकास मंडल। इस पहल के नतीजे भी जल्द ही सामने आ गया। जैसे कि महिलाओं का तैयार किया गया जैविक खाद का खास ब्रांड और ग्रमीण महिलाओं का उद्योग स्थापित करने का कामयाब मॉडल।

इसका फायदा कई लोगों को हुआ। अज़राबेन अब्दुल जंगल से लकड़ी इकट्ठी कर बेचने का काम करती थी। वन विभाग के गार्ड अकसर उन्हें खदेड़ दिया करते थे और वो दिन भर में बामुश्किल 15-20 रुपए कमाया करती थी। आज उनकी आमदनी कई गुना बढ़ गई है।




आत्मनिर्भरता तो बस शुरुआत थी हीराबाई ने सिद्दी समुदाय की लगभग 600 महिलाओं की जिंदगी बदल दी। सिद्दी समुदाय में लगभग 50,000 लोग है जो जूनागढ़ के 20 गांवों में बसे हैं। इस समुदाय के लोग गरीब और अशिक्षित तो हैं ही बड़ी तादात में नशे की लत का भी शिकार हैं। हीराबाई को पता था की पढ़ाई लिखाई इस समुदाय में भारी बदलाव ला सकती है। उन्होंने छोटे बच्चों का एक स्कूल शुरू किया गया। इसमें कम्पोस्ट फार्म में काम करने वाली महिलाओं के बच्चों को लिया गया और इसका पूरा खर्च कॉपरेटिव ने उठाना शुरू किया। लेकिन हीराबाई को पता है ये अभी एक छोटा सा कदम ही है।

हीराबाई के शुरू किये गए अभियान की बदौलत अब जैविक खाद के फार्म मे काम करने वाली ज्यादातर महिलाओं के स्थानीय बैंक में बचत खाते हैं और वो समझती हैं कि छोटे-छोटे व्यवसाय और उद्योगों से वो जिंदगी मे बदलाव ला सकती हैं। अब वो अपने लिये बड़ी योजनाए बना रही हैं। हीराबाई ने फैसला किया है जब तक वो अपने गांव में कंप्यूटर क्लास, एक हाई स्कूल और एक कॉलेज ने देख लें चैन से नहीं बैठेगी।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
प्रोफेसर ने मुर्गे के पंख से बनाया ईंधन
अगली खबर
आस्था के नाम पर रात भर जिंदगी से खिलवाड़

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

तकनीक बताएगी, सीईओ सच बोल रहे हैं या झूठ!

वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है जिससे इस बात का पता आसानी से चल जाएगा कि अधिकारी सही बोल रहे हैं या झूठ। 09:19 AM, Feb 06, 2012

कजाकिस्तान में बंदरों पर छा रहा वाइन का सुरूर!

कजाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में बंदरों को ठंड से बचाने के लिए वाइन का सहारा लिया जा रहा है। बंदरों को प्रतिदिन निश्चित मात्रा में वाइन परोसी जा रही है। 13:37 PM, Feb 04, 2012

सीक्रेट पार्ट में फंसी अंगूठियां, डॉक्टरों ने काटकर निकालीं!

मध्य चीन में डॉक्टरों ने एक आदमी के गुप्तांग में फंसी दो अंगूठियां निकाल दी हैं जिसे उसने अपने घर की यात्रा के दौरान चोरी से बचने के लिए गुप्तांग पर पहन लिया था। 12:30 PM, Feb 03, 2012

समुद्र में मिला अब तक का सबसे बड़ा डूबा खजाना!

छिपे हुए खजाने की तलाश करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटेन के डूबे एक व्यापारी जहाज का अवशेष ढूंढ निकालने का दावा किया है। 11:01 AM, Feb 03, 2012

नंगेपांव 156 किलोमीटर दौड़ बनाया कीर्तिमान

असम पुलिस के एक कांस्टेबल ने नंगेपांव मात्र 24 घंटे में 156.2 किलोमीटर की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 10:48 AM, Feb 01, 2012

मिजोरम में पैदा हुआ 6.1 किलोग्राम का बच्चा

मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक अस्पताल में 29 वर्षीया महिला ने 6.1 किलोग्राम वजन के एक शिशु को जन्म दिया है। 16:46 PM, Jan 30, 2012
Photogallery
टॉपलैस प्रदर्शन
20:01 PM, Jan 28, 2012

प्लेन से होम डिलीवरी करेगा भारतीय रेस्त्रां मालिक

ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्त्रां के मालिक ने दुनिया भर में बसने वाले अपने लजीज व्यंजनों के मुरीदों को समय से पकवान पहुंचाने के लिए एक जेट विमान खरीदा है। 18:41 PM, Jan 28, 2012

मूवी क्विज

15:22 PM, Jan 28, 2012

सांप का सिर चबा गया 18 महीने का नन्हा बच्चा!

बच्चा रात में अपने माता-पिता के साथ सोया था। वह सुबह जल्दी उठकर अपने कमरे में चला गया, जहां उसने सांप को देखा। 14:37 PM, Jan 27, 2012
IBN7