पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक स्कॉर्पियो गाड़ी में काफी बड़ा बम लगा हुआ मिला है। हैरत की बात ये है कि ये गाड़ी सुबह बिहार के विज्ञान और प्रौधोगिकी मंत्री अनिल कुमार के घर भी गई थी। जो कि पटना के हाई सैक्युरिटी इलाके बेली रोड में है।
लेकिन कहीं भी गाड़ी की चेकिंग नहीं हुई। यहां गाड़ी से तेल चूने की वजह से ड्राइवर उसे मैकेनिक के यहां ले गया जहां पता चला कि गाड़ी के नीचे हिस्से में बम लगा हुआ है। आनन-फानन में गाड़ी को एजी कॉलोनी के खाली पार्क में ड्राइवर ने खड़ा किया। उसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस हरकत में आई और बम निरोधक दस्ता को तुरंत बुलाया गया। फिलहाल बम को निष्क्रिय करने का काम चल रहा है। साथ ही पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।








कमेंट्स
0