IBN7 IBN7

[+] 153 और खबरें

राजनीति में आने के खिलाफ नहीं हैं प्रीति

  • एजेंसियां
Posted on Mar 11, 2010 at 05:41pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि इससे महिलाओं के प्रति भेदभाव और पूर्वाग्रहों को दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि राजनीति में शामिल होने के प्रति उनके मन में कोई हिचक नहीं है।

यूएन एड्स द्वारा आयोजित एक स्वास्थ्य कार्यक्रम के मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस विधेयक से महिलाओं को प्रचूर अवसर मिलेंगे। हम महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थानों पर देखेंगे। हमारी राष्ट्रपति (प्रतिभा पाटील) एक महिला हैं। सोनिया गांधी भी राजनीति में महत्वपूर्ण पद पर हैं। हमारी संसद में और अधिक महिलाएं होंगी।

राज्यसभा में हंगामे के बीच मंगलवार को यह विधेयक पारित हो गया था। अब इस विधेयक को लोकसभा में पारित होना है। इस विधेयक के एक बार कानून बन जाने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि एक बार जब विधेयक पारित हो जाएगा तो एक नया अध्याय शुरू होगा। उन्होंने लोकसभा में विधेयक के आसानी से पारित हो जाने की उम्मीद जताई।

राजनीति में शुरुआत करने पर पूछे गए एक सवाल पर प्रीति मुस्कुरा दीं और उन्होंने राजनीति में अपने प्रवेश की संभावनाओं से इंकार नहीं किया।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
लव, सेक्स और धोखा में होगी वास्तविकता’
अगली खबर
हमेशा महत्वपूर्ण नहीं होती खूबसूरती: लांबा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7