औरंगाबाद। नाबालिग लड़की के साथ कथितरुप से बलात्कार करने के बाद हत्या करने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने यहां के नारेगांव से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इसी गांव का निवासी आरोपी मोहम्मद जावेद ने पुलिस हिरासत में हुई पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया। लेकिन पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
लड़की के माता पिता ने कल पुलिस स्टेशन में लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
लड़की का शव आज इसी इलाके की एक शराब की दुकान के सामने आज बरामद किया गया।








कमेंट्स
0