IBN7 IBN7

[+] 202 और खबरें

‘लालू से नई दोस्ती हुई है, झगड़ा मत कराइए’

  • एजेंसियां
Posted on Mar 11, 2010 at 07:48pm IST | Updated Mar 11, 2010 at 08:03pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल नेता लालू प्रसाद यादव से बढ़ती हुई नजदीकियों की बात आज रेल मंत्री ममता बनर्जी ने खुलकर स्वीकार कर ली और संसद के साथी सदस्यों से उन्होंने कहा कि वे उनके बीच झगड़ा न कराएं।

राज्यसभा में रेलवे विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब दे रहीं रेल मंत्री से भारतीय जनता पार्टी के राजीव प्रताप रुढ़ी ने जब चुटकी ली लालू जी आपके काम में इतनी मीनमेख क्यों निकालते हैं तो ममता ने सपाट कहा कि उनसे हमारी अभी अभी दोस्ती हुई है। आप हमारे बीच झगड़ा मत कराइए।

उल्लेखनीय है कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर हुए राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच बनर्जी की लालू प्रसाद यादव और समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के साथ नजदीकियां बढ़ गई हैं। राजनीतिक हलकों में इस त्रिकोण को बहुत दूरगामी परिणाम वाला माना जा रहा है।

रेल मंत्री बनने के बाद से बनर्जी और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के बीच खुलकर तीखी बयानबाजी हो चुकी है और रेलवे के श्वेत पत्र को यादव के खिलाफ दस्तावेज के रुप में देखा गया था।

यादव ने इस श्वेत पत्र को ब्लैक पेपर तक करार दिया था। लेकिन महिला आरक्षण विधेयक ने यह अनबन दूर कर दी जिस पर तृणमूल कांग्रेस का रुख सपा और राजद के अनुरुप दिखाई दिया।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन में शामिल तृणमूल कांग्रेस अकेली पार्टी थी जिसने राज्यसभा में महिला विधेयक पर हुए मत विभाजन में हिस्सा नहीं लिया।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
गुजरात दंगे...मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी हाजिर हों!
अगली खबर
स्पीड न्यूज: देखें गुरुवार की सभी बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7