देश में ये भी
देश-दुनिया की सभी खबरें। खबरों के तूफान में है सबसे बड़ी खबरें और उसके अलग-अलग पहलू। इसके अलावा देखिए दिल्ली-मुंबई की सभी अहम खबरें। ये है टॉप-25...
09:43 AM, Feb 09, 2012
जकिया जाफरी केस में एसआईटी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई एसआईटी ने सीलबंद लिफाफे में ये रिपोर्ट अहमदाबाद में मजिस्ट्रेट की अदालत में दी है।
07:53 AM, Feb 09, 2012
कर्नाटक विधानसभा में मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखे जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजार ने कर्नाटक के तीनों पूर्व मंत्रियों को जेल भेजे जाने की मांग की।
07:23 AM, Feb 09, 2012
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं।
17:13 PM, Feb 08, 2012
रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है।
15:07 PM, Feb 08, 2012
चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है।
14:34 PM, Feb 08, 2012
उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया।
13:35 PM, Feb 08, 2012
कमेंट्स
0