लंदन। एक 89 वर्षीय ब्रिटिश महिला अपने घर से सड़क के दूसरी ओर स्थित पोस्ट ऑफिस तक पहुंचने के लिए 14 मील की बस यात्रा करती है। इस सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए वहां पर कोई पैदल क्रासिंग नहीं है।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक नैंसी अंडरवुड के गांव में सड़कों पर बहुत अधिक वाहन होते हैं। इसलिए उन्हें केवल सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए चार बसों में 90 मिनट की यात्रा करना पड़ती है।
अंडरवुड को कम दिखाई देता है और वह छड़ी की मदद से चलती हैं। वह कहती हैं कि व्यस्त सड़क से बचने का केवल एक ही रास्ता है कि वह बस के जरिए सड़क के दूसरी ओर जाएं। वह कहती हैं कि सड़क पार करना वास्तव में बहुत कठिन है, यह अच्छी सड़क नहीं है और दूसरी ओर पहुंचने के लिए इस पर कोई व्यवस्था नहीं है।








कमेंट्स
0