IBN7 IBN7

[+] 28 और खबरें

अर्जेंटीना से भी पिटकर भारत 8वें स्थान पर रहा

  • एजेंसियां
Posted on Mar 12, 2010 at 07:54pm IST

नई दिल्ली। भारतीय कोच होजे ब्रासा और कप्तान राजपाल सिंह के तमाम दावे धरे के धरे रह गए और भारत आज रात अर्जेंटीना से भी 2-4 से पिटकर हीरो होंडा एफआईएच विश्वकप हाकी टूर्नामेंट में निराशाजनक आठवें स्थान पर रहा।

भारत का विश्वकप में अभियान आखिर आठवें स्थान के साथ समाप्त हुआ। हालांकि उसने पिछले विश्वकप के 11वें स्थान से अपनी स्थिति में तीन स्थान का सुधार किया मगर ओवरआल टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में बेहद निराशाजनक रहा। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद निश्चित रूप से भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर उंगलियां उठेंगी।

पाकिस्तानी टीम ने इस टूर्नामेंट में 12वें स्थान पर आने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया था लेकिन क्या भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसा कर पाने का साहस दिखा पाएंगे। विजेता टीम आधे समय तक 1-0 से आगे थी और दूसरे हाफ में उसने चार मिनट के अंतराल तीन गोल दागते हुए भारतीय प्रतिरोध को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के एस्टोटर्फ में दफन कर दिया।

स्टेडियम में लगभग दस हजार दर्शक भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद थे। मशहूर फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी हॉकी को दिल देने नेशनल स्टेडियम पहुंची थीं लेकिन भारतीय टीम के दूसरे हॉफ में तीन गोल खाने के बाद ही उन्होंने भी स्टेडियम छोड़ दिया और वहां से निकल गईं।

भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैच के दौरान ‘प्रभजोत हॉय- हॉय’ के नारे भी लगे। इस हार के साथ भारत पिछले 32 वर्षों अर्जेंटीना के खिलाफ विश्वकप में कोई मैच ना जीत पाने का गतिरोध नहीं तोड़ पाया। विश्वकप में दोनों टीमों के बीच यह आठवां मुकाबला था जिसमें अर्जेंटीना ने पांचवीं जीत हासिल की।

अर्जेंटीना के लिए थामस अर्जेंटो ने 28वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। संदीप सिंह ने 42वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर भारत के लिए बराबरी का गोल किया। लेकिन इसके बाद चार मिनट के अंतराल में मार्टिन लुकास ने एक और पाकुंडो केलियानी ने लगातार दो गोल करते हुए भारत को शर्मिंदगी झेलने के लिए मजबूर कर दिया।

भारत का दूसरा गोल शिवेन्द्र सिंह ने 49वें मिनट में किया। भारत के मुकाबला हार जाने के बाद दर्शकों ने एक फिर ‘प्रभजोत हॉय-हॉय’ के नारे लगाए और ग्राउंड से बाहर निकलते समय प्रभजोत जाली की दूसरी तरफ खड़े दर्शकों से उलझ पड़े।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Hockey, India, 8th position, hockey world cup-2010



पिछली खबर
बेटा हो तो तेंदुलकर जैसाः ब्रयान लारा
अगली खबर
अब इंटरनेट से हो रही है आईपीएल पर सट्टेबाजी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7