नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू हो चुकी है और बॉलीवुड कलाकारों ने सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर अपनी-अपनी पसंदीदा टीमों के संबंध में लिखना शुरू कर दिया है।
अभिनेता राहुल बोस ने ट्विटर पर लिखा है कि वह आधे बंगाली और आधे पंजाबी-महाराष्ट्रीयन हैं। वह कहते हैं कि वह मुंबई में ही रहे हैं इसलिए उनकी पसंद आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम है।
अभिनेता अभिषेक बच्चन भी मुंबई इंडियंस के प्रशंसक हैं। अभिषेक को इस टीम के खिलाड़ियों की जर्सी बहुत पसंद है। चौंतीस वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा है कि वह जल्दी से जल्दी यह जर्सी पाना चाहते हैं।
बॉलीवुड में किंग्स 11 पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के भी समर्थक हैं।
फिल्मकार कुणाल कोहली ने लिखा है कि पंजाब और दिल्ली में से कोई एक टीम चुनना मुश्किल है। वह कहते हैं कि ये दोनों ही टीमें अच्छी हैं लेकिन फिर भी वह पंजाब टीम का समर्थन करेंगे।
अभिनेता आर. माधवन चाहते हैं कि इस बार विजेता का ताज चेन्नई किंग्स को मिले।
ज्यादातर हस्तियों की पसंद में एक ही टीम है लेकिन अभिनेत्री दीया मिर्जा दो टीमों के साथ हैं। वह कहती हैं कि वह हैदराबाद से हैं इसलिए डेक्कन चार्जर्स का समर्थन करती हैं और अब वह मुंबई में रहती हैं इसलिए मुंबई इंडियंस का भी समर्थन करती हैं।
आईपीएल की विभिन्न टीमों से बॉलीवुड की कुछ हस्तियां जुड़ी हुई हैं। शाहरुख खान और जूही चावला कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं, शिल्पा शेट्टी राजस्थान रॉयल्स और प्रीति जिंटा किंग्स 11 पंजाब की सह-मालिक हैं।
More on: Bollywood, Support, Ipl, IPL-3








कमेंट्स
0