IBN7 IBN7

[+] 193 और खबरें

नितिन गडकरी कल करेंगे अपनी टीम का ऐलान

Posted on Mar 15, 2010 at 02:37pm IST | Updated Mar 15, 2010 at 02:41pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी मंगलवार को अपनी नई टीम का ऐलान करने वाले हैं। नई टीम में कई ऐसे लोगों को भी जगह दी जाएगी जो काफी दिनों से नाराज चल रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की इस नई टीम में 10 महासचिव, 12 उपाध्यक्ष, 14 सेक्रेटरी, 1 कोषाध्यक्ष और 3 प्रवक्ता होंगे।

महासचिव पद के लिए चर्चित नाम हैं थावरचंद गहलोत (मध्य प्रदेश), जे पी नद्दा (हिमाचल प्रदेश), वसुंधरा राजे (राजस्थान), शाहनवाज हुसैन (बिहार), राम लाल (संगठन महासचिव), रवि शंकर प्रसाद, (बिहार), धर्मेन्द्र प्रधान (उड़ीसा), अनंत कुमार (कर्नाटक) और पुरुषोत्तम रुपाला (गुजरात)।

सचिव पद के लिए पहली बार नवजोत सिंह सिद्धू, वरुण गांधी, स्मृति इरानी, अशोक प्रधान को नियुक्त किया जा सकता है। उपाध्यक्ष पद के लिए भुवनचंद्र खंडूरी, करुणा शुक्ल, मुख़्तार अब्बास नकवी, कलराज मिश्र, विनय कटियार का नाम सबसे आगे हैं। वहीं युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर होंगे जबकि महिला मोर्चा के लिए सरोज पाण्डेय का नाम सबसे ऊपर है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
सपा के चारों रास सांसदों का निलंबन वापस
अगली खबर
बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पति-पत्नी से बनता है एक परिवार, तो संपत्ति में मिले बराबर हक

योजना आयोग से जुड़ी एक कमेटी ने ऐसा कानून बनाने की सिफारिश की है जिससे परिवार की संपत्ति में पति-पत्नी को बराबर का हिस्सेदार माना जाए। तलाक होने पर सारी संपत्ति दोनों के बीच बराबर-बराबर बांट दी जाए। 17:13 PM, Feb 07, 2012

फलक की मां के बाद बहन को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला

दिल्ली पुलिस ने फलक की मां के बाद मंगलवार को उसकी बहन सनोवर को भी ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस ने फलक की बहन को बिहार के मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला है। 16:35 PM, Feb 07, 2012

आम बजट 16 मार्च को पेश होगा, रेल बजट 14 मार्च को

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सरकार की ओर से आज बजट तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को रेल बजट पेश होगा और आम बजट 16 मार्च को। 12 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। 13:58 PM, Feb 07, 2012

वेबसाइटें 15 दिन में आपत्तिजनक कंटेंट हटाएं: अदालत

दिल्ली की एक अदालत ने आज गूगल, फेसबुक, याहू आदि 21 प्रमुख इंटरनेट साइटों और सर्च इंजन को निर्देश दिया कि वे 15 दिन के अंदर अपनी प्रणाली से आपत्तिजनक सामग्री हटा दें। 17:20 PM, Feb 06, 2012
IBN7