बगदाद। इराक में सोमवार को हुए एक कार बम विस्फोट में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 13 जख्मी हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि पश्चिमी अनबर प्रांत स्थित फल्लुजाह में सड़क किनारे खड़ी कार में विस्फोट हुआ।
यह हमला भीड़-भाड़ वाली जगह पर हुआ जहां काम की तलाश में प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में श्रमिक इकट्ठे होते हैं।
माना जा रहा है कि विस्फोट इराकी सेना को निशाना बना कर किया गया था। घटनास्थल पर विस्फोट से कुछ ही समय पहले सेना का एक गश्ती दल गुजरा था।








कमेंट्स
0